भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार Khesari Lal Yadav ने ऐसा ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि बड़े-बड़े स्टार्ट उनके सामने घुटने टेक देते हैं। इसी कड़ी में आज हम लोग बात करने वाले हैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जिसे आज तक किसी भी भोजपुरी स्टार ने नहीं बनाया था।
Bhatijwa Ke Mausi Jindabad
खेसारी लाल यादव का होली के शुभ अवसर पर गाना रिलीज हुआ था जिस गाना का नाम का भतीजवा के मौसी जिंदाबाद। यह गाना अपने आप में एक बहुत ही बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ था जिसे मात्र 1 महीने में ही 100 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। और फिलहाल इस गाने पर तो 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इसी के माध्यम से खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जो रिकॉर्ड बनाया है वह रिकॉर्ड है लाइक का। जी हां बिल्कुल आप सही पढ़ रहे हैं खेसारी लाल यादव के इस गाना पर सात लाख से ज्यादा लाइक मिल चुका है। इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी भी भोजपुरी गाना पर 700K लाइक नहीं मिला था लेकिन खेसारी लाल यादव ने यह कारनामा कर दिखाया है।
भविष्य में यह रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं इस पर तो हमलोग बहस नहीं कर सकते, लेकिन फिलहाल यह रिकॉर्ड खेसारी लाल यादव के नाम पर दर्ज हो चुका है। तो दोस्तों अगर आपको यह न्यूज़ पसंद है तो इसे आप लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर करें।
धन्यवाद।