दोस्तो आज के समय में Khesari Lal Yadav को कौन नहीं जानता। वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है, बिग बॉस 13 में जा चुके हैं और उनका अक्सर कोई न कोई गाना ट्रेडिंग में रहता है। तो चलिए हमलोग जानेंगे कि खेसारी लाल यादव कितना पैसा कमाते हैं।
Table of Contents
Khesari Lal का Income
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक अच्छे एक्टर के साथ साथ एक बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और इसलिए खेसारी लाल यादव के कमाई का मुख्य स्रोत उनका गाना(Song), फिल्म (Film) और स्टेज शो (Stage Show) है।
खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी ब्रांड का प्रचार करते भी दिख जाते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने Sparking कंपनी का प्रचार किया था जो कि जूते चप्पल का ब्रांड है। तो ब्रांड स्पॉन्सरशिप से भी खेसारी लाल की अच्छी खांसी कमाई हो जाती है।
Khesari Lal का Film से Income
खेसारी लाल यादव की भोजपुरी इंडस्ट्री में अच्छी फैन फॉलोइंग है और इस कारण से उनकी फिल्मों का डिमांड बहुत ज्यादा रहता है। उनके फैंस उनकी फिल्मों को देखने के लिए भारी तादाद में सिनेमा हॉल की तरफ रुख करते हैं और इस कारण से खेसारी लाल यादव अपने एक फिल्म के लिए 45 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
Khesari Lal का Song से Income
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव एक बहुत अच्छे सिंगर भी माने जाते हैं उनके सारे गाने यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज प्राप्त करते हैं। बिहार और झारखंड में भोजपुरी गानों का सीजनल डिमांड रहता है जैसे कि चैत का गाना, होली का गाना, सावन का गाना, दुर्गा पूजा का गाना, छठ पर्व का गाना और लगन का गाना।
इतने सारे सीजनल गानों के अलावा खेसारी लाल अपनी फिल्मों में भी खुद ही गाना गाते हैं। अगर हम लोग मोटा मोटी एक अनुमान लेकर चले तो खेसारी लाल यादव 1 साल में सारे फिल्मों का गाना और सीजनल गाना मिलाकर 200 से अधिक गाना गाते हैं।
खेसारी लाल यादव अपने एक गाना के लिए एक से डेढ़ लाख रुपए चार्ज करते हैं यानी कि तकरीबन वह अपने गानों से तकरीबन 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपए 1 साल में कमा लेते हैं।
Khesari Lal का Stage Show से Income
अच्छी फैन फॉलोइंग होने के कारण खेसारी लाल यादव के स्टेज शो का भी बहुत ज्यादा डिमांड रहता है। खेसारी लाल यादव 1 साल में तकरीबन 20 से 25 स्टेज शो भी कर लेते हैं और एक स्टेज शो का वह 10 लाख रुपए तक लेते हैं। यानी कि स्टेज शो से भी वह 2 करोड़ से ढाई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
जैसा की आप लोगों ने देखा की खेसारी लाल यादव कितना पैसा कमाते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे शेयर करें और हमारे लालटेन भोजपुरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
धन्यवाद।